{"_id":"60255df78ebc3ee9027b07ba","slug":"cm-will-inaugurate-exhibition-of-sculptures-made-by-students-of-kanpur-university-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में लगेगी कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों के हाथों बनीं मूर्तियों की प्रदर्शनी, सीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में लगेगी कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों के हाथों बनीं मूर्तियों की प्रदर्शनी, सीएम करेंगे उद्घाटन
Thu, 11 Feb 2021 10:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
भगवान कृष्ण और माता यशोदा
- फोटो : amar ujala
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं की बनी मूर्तियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह प्रदर्शनी 13 फरवरी को मथुरा में लगाई जाएगी। विवि के छात्र कृष्ण लीला पर मूर्तियां तैयार कर रहे हैं।
मूर्तियां तैयार करते छात्र
- फोटो : amar ujala
विवि के फाइन आर्ट विभाग में बुधवार से म्यूरल (मिट्टी से आकार देने की कला) मूर्तिकला शिविर चल रहा है। छात्र-छात्राएं कृष्ण जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर आधारित म्यूरल तैयार कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार ने बताया कि कुलदीप सरोज ने मुस्टिका वध की मूर्ति तैयार की है।
मूर्ति तैयार करती छात्रा
- फोटो : amar ujala
सौम्या तिवारी ने कृष्ण जन्म का दृश्य दिखाया है। देवांशी ने बलराम के बल व शक्ति को दिखाने का प्रयास किया। राकेश कश्यप ने कृष्ण द्वारा राधा को छोड़ने का दृश्य दिखाया है। प्रताप कुमार मौर्या ने जंगल में गायों के बीच कृष्ण, प्रतीक्षा राठौर ने कृष्ण का बचपन, अंकित प्रजापति ने राधा कृष्ण प्रेम की मूर्तियां तैयार की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति तैयार करते छात्र एवं छात्रा
- फोटो : amar ujala
डॉ. कटियार ने बताया कि राज्य ललित कला अकादमी के सचिव यशवंत सिंह राठौर के निर्देश पर मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। वहीं, राज्य ललित कला अकादमी के 60वें स्थापना दिवस पर डीएवी कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने कई अवार्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
मूर्तियां तैयार करता छात्र
- फोटो : amar ujala
इसमें मुख्य रूप से डॉ. कुमुदबाला, जयकारण निषाद, सुमित ठाकुर, ऋचा सिंह, अतुल कुमार सिंह, निशि को पुरस्कार मिली। प्राचार्य अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी को बधाई दी है।