फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM will give a gift of 330 crores to Kanpur, will inaugurate and lay foundation stone of projects

UP: मुख्यमंत्री कानपुर को देंगे 330 करोड़ की सौगात, परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Tue, 06 Dec 2022 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Dec 2022 10:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर दौरे पर हैं। सीएम के शहर आगमन को लेकर वीएसएसडी कॉलेज परिसर में स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। वह पहले जनसभा संबोधित करेंगे। इस दौरान 144.20 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
CM will give a gift of 330 crores to Kanpur, will inaugurate and lay foundation stone of projects
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर आएंगे और 330.24 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इस दौरान 144.20 करोड़ की 102 परियोजनाओं का शिलान्यास और 186.04 करोड़ की 156 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसको लेकर प्रशासन तैयारी करने में जुटा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के शहर आगमन को लेकर वीएसएसडी कॉलेज परिसर में स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। वह पहले जनसभा संबोधित करेंगे। इस दौरान 144.20 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें 45.95 करोड़ शहर को जाम से निजात पाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत सदर तहसील के पीछे मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य, 19.56 करोड़ रुपये से स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल आफीसर, मैट्रन, नर्सिंग अफीसरों के लिए फ्लैट निर्माण समेत नगर निगम, कानपुर स्मार्ट सिटी की 102 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, 186.04 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें 42.44 करोड़ से स्मार्ट सिटी के तहत बनाया गया पालिका स्टेडियम, 14.67 करोड़ रुपये से स्वास्थ्य विभाग की ओर से हृदय रोग संस्थान में रेजीडेंट के आवास, 14.28 करोड़ से लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया चौबेपुर-बिठूर मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के साथ जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, केडीए, नगर निगम, कानपुर स्मार्ट सिटी की 156 परियोजनाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 लाभार्थियों को सौंपेंगे प्रमाणपत्र 
मुख्यमंत्री शुक्रवार को 6 योजनाओं के 20 लाभार्थियों को मंच पर प्रमाण पत्र बांटेंगे। इसमें स्वनिधि योजना के 5, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 3, केडीए के शहरी आवास के 2, ओडीओपी के 3, मुद्रा लोन के 02, अन्नप्राशन एवं गोदभराई के 5 लाभार्थियों को मंच पर प्रमाण पत्र सौंपेंगे। वहीं, मैदान में 11 विभागों के करीब 12500 लाभार्थियों को भी लाया जाएगा। जिसका जिम्मा संबंधित विभागों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed