{"_id":"5c781ab4bdec224d04454f52","slug":"cm-kamal-nath-said-i-will-not-sit-still-until-killers-get-punished-of-murder-of-twin-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेयांस प्रियांश हत्याकांडः हत्यारों को जब तक सजा नहीं मिलेगी मैं चैन से नहीं बैठूंगा- कमलनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेयांस प्रियांश हत्याकांडः हत्यारों को जब तक सजा नहीं मिलेगी मैं चैन से नहीं बैठूंगा- कमलनाथ
Thu, 28 Feb 2019 11:00 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मासूमों के हत्यारों को सजा दिलाने पर ही मिलेगा सुकून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में जुड़वा बच्चों के अपहरण मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मासूम श्रेयांस व प्रियांश के हत्यारों को जब तक सजा नहीं मिलेगी, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। चित्रकूट के कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी से फोन के जरिए पीड़ित परिजनों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मासूम बच्चों के परिवार को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरा करेंगे। इसमें विपक्षी जबरन राजनीति करने का प्रयास न करें। विपक्षी जांच को प्रभावति भी न करें ताकि सही आरोपी को सजा मिले वह चाहे जिस दल या संगठन का हो। उनका मकसद मासूम बच्चों की हत्या करने वालों को सजा दिलाना है और वह पीड़ित परिवार की हर तरह की मदद करेंगे।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि निर्मम हत्याकांड के अपराधियों को जिसने भी संरक्षण दिया है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। मुख्यमंत्री ने मासूम के पिता बृजेश रावत से फोन पर बातचीत कर आश्वत किया है कि उनके परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूटा है उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती। लेकिन फास्ट ट्रैक न्यायालय के जरिए इस पूरे मामले की सुनवाई कर अपराधियों को अत्यंत कड़ी सजा मिले। इसका पूरा प्रयास सरकार करेगी।