फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cm akhilesh yadav took test drive on yamuna expressway

जब मुख्यमंत्री ने खुद एक्सप्रेस-वे पर ली ‘टेस्ट ड्राइव’

Sat, 29 Oct 2016 07:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav  took test drive on yamuna expressway
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस-वे पर अधिकारियों से की बातचीत - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला पहुंचा तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी का स्टेयरिंग अपने हाथ लिया और निकल पड़े टेस्ट ड्राइव पर। सीएम ने खुद गाड़ी चलाकर नये रास्ते को चेक किया। सौ-120 की स्पीड से गाड़ी चलाते हुए सीएम इस एक्सप्रेस-वे से संतुष्ट दिखाई दिए। शनिवार को सीएम का काफिला हरदोई के जाहिदपुर पहुंचा। जाहिदपुर के लोगों से मुलाकात कर उन्होंने समस्याएं सुनीं और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

सड़क मार्ग से गृहनगर सैफई जाते समय मुख्यमंत्री का काफिला उन्नाव जनपद की सीमा से गुजरा। इस दौरान उन्होंने बांगरमऊ में निर्माणाधीन लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का जायजा लिया। वहीं औरास में उनका काफिला कुछ क्षण के लिए रुका। यहां उन्होंने गाड़ी में बैठकर ही एक्सप्रेस वे की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि यह  एक्सप्रेस-व देश का पहला ऐसा रनवे स्ट्रीप है जिसपर जितने और चाहे जो जहाज उतार लिया जाएं। यह हाईवे शहर और ग्रामीण विकास में मील पत्थर साबित होगा।मुख्यमंत्री के जनपद सीमा से गुजरने की जानकारी पर प्रशासन व पुलिस अफसर हलकान रहे। 
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के नजदीक से गुजरने के दौरान उनकी नजरें जब निर्माण कार्य पर पड़ी तो वह रुक गए। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेस वे के कई स्थानों पर बारीकी से निरीक्षण किया। एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित शिवबक्सखेड़ा के सामने कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गोसाप्रयागपुर के सामने मोनू सिंह, ब्लाक प्रमुखपति विवेक सिंह व शरीफ  खां ने काफि ला रोककर सीएम का अभिनंदन किया। यहां पर मुख्यमंत्री ने सभी से तीन नवंबर को शुरू होने वाली समाजवादी विकास रथयात्रा के प्रचार करने और शामिल होने की अपील की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed