फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cloth merchant dies after swallowing poisonous substance

Kanpur News: जहरीला पदार्थ निगलने से कपड़ा व्यापारी की मौत

Sat, 16 May 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cloth merchant dies after swallowing poisonous substance
कानपुर देहात। औरैया जनपद के दिबियापुर थानाक्षेत्र के जमौली निवासी कपड़ा व्यापारी ने गुरुवार शाम किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के लिए कानपुर ले जाने के दौरान हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जमौली निवासी दीपक दुबे (30) पुत्र स्व. नरेंद्र दुबे को शुक्रवार सुबह गंभीर हालत में उसके बहनोई भोला शंकर पांडेय व दोस्त रिंकू मेडिकल कॉलेज लाए। भोला शंकर पांडेय ने बताया कि दीपक कपड़े का थोक का व्यापार करते थे। करीब तीन माह पहले उसकी मां संगीता देवी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से वह काफी तनाव में रहते थे। गुरुवार शाम किसी बात को लेकर दीपक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उसका औरैया में ही उपचार करवा रहे थे। राहत न मिलने पर शुक्रवार सुबह वह लोग उन्हें कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही हालत बिगड़ जाने से उसकी जान चली गई। अनहोनी पर पत्नी पूनम व परिजन बिलखने लगे। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में कार्रवाई औरैया पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed