फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clerk demanded 15 thousand from retired employee Anti Corruption Team arrested him red handed report filed

Orai: रिटायर्ड कर्मचारी से लिपिक ने मांगे थे 15 हजार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Feb 2025 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Feb 2025 03:14 PM IST
सार

Orai News: रिटायर्ड कर्मचारी से 15 हजार की रिश्वत लेते लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बीमा व इन्क्रीमेंट की धनराशि का भुगतान करने के रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन
Clerk demanded 15 thousand from retired employee Anti Corruption Team arrested him red handed report filed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग के लिपिक को बीमा और इंक्रीमेंट के भुगतान के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी से 15,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। टीम उसे पड़कर कोतवाली ले गई, जहां रिपोर्ट दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के इटहिया निवासी रामलला दीक्षित नलकूप विभाग से रिटायर्ड हुए थे।

विज्ञापन

सेवानिवृत होने के बाद कुछ धनराशि का भुगतान उनको हो गया था। बीमा व इन्क्रीमेंट की धनराशि का भुगतान नहीं हुआ था। सेवानिवृत्त कर्मचारी रामलला द्वारा एक अक्तूबर 2022 को उच्च अधिकारियों को भुगतान के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। हालांकि, भुगतान फिर भी नहीं हुआ, तब वो निराश होकर नलकूप खंड प्रथम उरई में नियुक्त लिपिक अमन से मिला।
विज्ञापन

11 फरवरी को रुपये देने को कहा
उसके द्वारा द्वारा लंबित भुगतान बीमा व इन्क्रीमेंट की धनराशि के भुगतान को लेकर रुपये की मांग की गई। साथ ही, उसमें से 20 प्रतिशत रिश्वत की मांग की गई। इस पर पहले 15 हजार रुपये देने को कहा गया, लिपिक अमन कुमार वर्मा द्वारा रिश्वत का पैसा 11 फरवरी को देने को कहा गया। शिकायतकर्ता अपने वैध कार्य को कराने के लिए रिश्वत नहीं देना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
इसलिए कर्मचारी द्वारा एंटी करप्शन की झांसी इकाई में शिकायत की गई थी। इस आधार पर मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, झांसी मंडल की टीम द्वारा लिपिक को शिकायतकर्ता से 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम उसको कोतवाली ले गई। यहां रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed