फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cleaners reached council schools, cleanliness drive will continue till August 24

Kanpur News: परिषदीय स्कूलों में पहुंचे सफाईकर्मी, 24 अगस्त तक चलेगा सफाई अभियान

Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cleaners reached council schools, cleanliness drive will continue till August 24
कानपुर देहात। जनपद में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शुक्रवार से सफाईकर्मी पहुंचने लगे हैं। स्कूलों व ग्राम पंचायतों में 24 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जबकि डीएम व डीपीआरओ खुद फोटोग्राफ के माध्यम से इसकी प्रतिदिन निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में शिक्षा के मंदिरों की स्थिति दयनीय है। कहीं स्कूल गेट के बगल में मवेशी बंध रहे हैं तो कहीं बच्चों के स्कूल जाने के रास्ता खतरनाक बना हुआ है। तमाम परेशानियों से लड़कर बच्चे स्कूलों तक पहुंच रहे हैं। स्कूलों में सफाई कर्मियों के न पहुंचने से गंदगी पसरी रहती है। अमर उजाला ने 21 अगस्त के अंक में पढ़ाई से पहले इम्तिहान ले रहीं सड़कें शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ के नेतृत्व में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ विकास पटेल ने बताया कि अभियान में विद्यालय परिसरों, शौचालयों व आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाकर बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ शैक्षणिक माहौल तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नामित अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में जमा कूड़ा-कचरा, अनावश्यक झाड़ियां और अन्य गंदगी को हटाकर पूरे परिसर को व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से छात्र-छात्राओं के प्रयोग में आने वाले शौचालयों की सफाई कराई जा रही है। कहा कि लापरवाही रोकने के लिए रोजाना किए जा रहे सफाई कार्यों की डिजिटल निगरानी की जाएगी। अधिकारियों को प्रतिदिन सफाई से पहले और बाद की फोटोग्राफ्स भेजनी होगी। प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सफाई में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालयों में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed