फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Class 3 student committed suicide by hanging himself, had a fight with his twin brother

Chitrakoot: कक्षा तीन के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान,  जुड़वा भाई से हुआ था झगड़ा, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

Tue, 23 Jul 2024 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Jul 2024 12:51 PM IST
सार

Chitrakoot News: अंश और अजय दोनों कक्षा तीन में पढ़ते थे। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंश का अंतिम संस्कार कराने जा रहे थे। इसी बीच जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंच गई। सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Class 3 student committed suicide by hanging himself, had a fight with his twin brother
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में जुड़वा भाई से झगड़ा होने के बाद कक्षा तीन के छात्र ने फंदा लगा लिया। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 10 साल के बच्चे के फंदा लगाने से लोग हैरान हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सीतापुर कस्बा निवासी चुनकावन विश्वकर्मा की बस्ती में ही छोटी सी दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात परिजन खाना खा रहे थे। इसी दौरान जुड़वा बेटे अजय और अंश (10) पढ़ाई के दौरान मोबाइल और टीवी को लेकर झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने झगड़े की आवाज सुनी, लेकिन इस तरह हर दिन झगड़ने के कारण इसे गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद अजय ने चिल्लाकर बताया कि अंश ने कमरे में फांसी लगा ली है। इस पर दौड़ते हुए परिजन कमरे में पहुंच। फंदे से उतारकर स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
अंश और अजय दोनों कक्षा तीन में पढ़ते थे। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंश का अंतिम संस्कार कराने जा रहे थे। इसी बीच जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंच गई। सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed