फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   clash between bjp workers and police in kanpur

कानपुर: थानाध्यक्ष से हाथापाई में पार्षद हवालात पहुंचे, भाजपाइयों ने घेरा थाना, सात लोगों के खिलाफ एफआईआर

Thu, 25 Jun 2020 02:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Jun 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
clash between bjp workers and police in kanpur
चौबेपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चौबेपुर थाने में भाजपा पार्षद और थानाध्यक्ष में बुधवार देर रात विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई मुंहाचाही के बाद आरोप है कि पार्षद ने थानाध्यक्ष से हाथापाई कर दी। इस पर पुलिस ने पार्षद समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर सैकड़ों भाजपाइयों ने पहुंचकर थाना घेर लिया। चौबेपुर बेला रोड निवासी शशांक तिवारी के घर के पास विद्युत विभाग की ओर से बुधवार को ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। शशांक ने इसका विरोध किया तो विद्युत विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना शशांक ने यशोदानगर के पार्षद और अपने रिश्तेदार प्रशांत शुक्ला को दे दी। प्रशांत अपने कुछ साथियों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस ने भिड़ गए। आरोप है कि उन्होंने थानाध्यक्ष से हाथापाई भी की। इस पर पुलिस पार्षद समेत सात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पर एक कैबिनेट मंत्री के पीआरओ बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे और थाने को घेर लिया। शशांक के समर्थन में कई ग्रामीण भी आ गए और थाने के बाहर जुटे रहे। देर रात तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed