फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civic

तालाब के कायाकल्प के लिए भगीरथ बने कृष्णानंद

Sat, 04 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic
हमीरपुर के पचखुरा गांव में कलारिन दाई तालाब की खुदाई करते बाबा कृष्णानंद। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। अफसरों के न सुनने पर आठ साल से अकेले ही तालाब खोदाई कर कायाकल्प का भगीरथी प्रयास कर रहे बाबा कृष्णानंद का सपना साकार हो गया है। आखिर इस तालाब का चयन अमृत सरोवर योजना में कर लिया गया है। अब तालाब का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

पचखुरा बुजुर्ग में दो एकड़ का तालाब सवा सौ साल पुराना है। इसे गांव की महिला कलारिन दाई ने जमीन खरीदकर खोदवाया था। अनूठी चंदेलकालीन कलाकृतियों से सुसज्जित भव्य रामजानकी मंदिर का भी निर्माण कराया था। यह तालाब रखरखाव के अभाव में अपना अस्तित्व खो रहा था। गांव निवासी इंटर तक शिक्षा ग्रहण कर चुके किशनपाल सिंह वर्ष 1980 में संन्यास लेने के बाद बाबा कृष्णानंद हो गए थे। वर्ष 2014 में भ्रमण करते हुए वह गांव में आकर मंदिर में टिके तो उन्हें लगा कि मंदिर व तालाब की हालत दयनीय है। उन्होंने ग्रामीणों से तालाब के जीर्णोद्धार की बात की तो लोगों ने अनसुना कर दिया। इस पर उन्होंने अकेले ही तालाब का जीर्णोद्धार करने की ठानी। उन्होंने आठ साल में अकेले ही तालाब से तीन हजार ट्राली मिट्टी खोदकर जलभराव लायक स्वरूप दे दिया। वन विभाग द्वारा रोपे 75 सीसम, पाकर, बरगद व आंवला के पौधों को सींचकर तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

बाबा कृष्णानंद ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए वह सभी उच्चाधिकारियों के पास गए। सपा सरकार में लघु सिंचाई विभाग ने तालाब का इस्टीमेट बनाने की बात कही, लेकिन अभियंताओं ने तालाब का एरिया एक हेक्टेयर से कम होना कहकर मना कर दिया। वह अकेले तालाब का कायाकल्प करने में जुट गए। इस प्रयास पर 21 जून 2014 को राजस्व परिषद की सदस्य राजकुमारी कुशवाहा ने उन्हें 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया था। एक टीवी चैनल की मीनाक्षी अरोड़ा ने भी 10 हजार रुपये का चेक भेजा था। दिसंबर 2020 में दिल्ली से आई यूनिसेफ की टीम ने तालाब का निरीक्षण किया था और कृष्णानंद की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचखुरा बुजुर्ग गांव स्थित कलारिन दाई तालाब का अमृत सरोबर योजना में चयन कर लिया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। -साधना दीक्षित, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed