{"_id":"67febfc38efea4292b022ea0","slug":"citys-anil-won-double-titles-in-all-india-masters-badminton-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-122152-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अखिल भारतीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहर के अनिल ने जीते दोहरे खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अखिल भारतीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहर के अनिल ने जीते दोहरे खिताब
विज्ञापन
कानपुर।
चंडीगढ़ में 12 से 14 अप्रैल तक अखिल भारतीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उप्र की ओर से शहर के अनिल श्रीवास्तव ने 50 वर्ष पुरुष एकल और युगल वर्ग में दोहरा खिताब जीता।
उन्होंने एकल वर्ग के फाइनल में हिमाचल के विकास सूद को 21-10, 21-17 से पराजित किया। वहीं, युगल वर्ग में पंजाब के नवदीप सिंह के साथ मिलकर फाइनल में उत्तर प्रदेश के अरुण लाल-सुनील राणा की जोड़ी को 21-18, 21-15 से हराया। हालांकि 45 वर्ष पुरुष युगल वर्ग में वह अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता के साथ उपविजेता रहे।
उन्हें फाइनल में पंजाब के मनोज कोचर और मनीष अग्रवाल की जोड़ी के हाथों 22-24, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। दोहरा खिताब जीतने वाले अनिल जून और सितंबर 2025 में श्रीलंका और थाईलैंड में होने वाली विश्व बैडमिंटन मास्टर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।