Kanpur: आज बदला रहेगा शहर का यातायात, लायर्स एसोसिएशन चुनाव के चलते लागू रहेगा डायवर्जन, सोच-संभलकर निकलें
Kanpur News: लायर्स एसोसिएशन का मंगलवार को डीएवी कॉलेज में चुनाव है। इसके मद्देनजर शाम छह बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मंगलवार को होने वाले लायर्स एसोसिएशन चुनाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदला किया है। यह बदलाव सुबह छह बजे से शाम छह तक प्रभावी रहेगी।
इस तरह रहेगा डायवर्जन
- टेफ्को तिराहा व मर्चेंट चैंबर की तरफ से आने वाले वाहन ग्रीनपार्क चौराहा से वीआईपी रोड होकर डीएवी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ग्रीनपार्क चौराहा से बाएं मुड़कर यूनियन बैंक तिराहा से दाहिने मुड़कर ग्रीनपार्क के पीछे से डीएवी तिराहा, वीआईपी रोड से गोरा कब्रिस्तान के पीछे से जाएंगे।
- सिलबर्टन की तरफ से आने वाले वाहन एमजी कॉलेज चौराहा से मधुवन तिराहा/चेतना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन एमजी कॉलेज से बाएं मुड़कर ग्रीनपार्क चौराहा से यूनियन बैंक तिराहा से दाहिने मुड़कर जा सकेंगें।
- फूलबाग की तरफ से आने वाले वाहन मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड, सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेंगें। ये वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा से उर्सला हॉस्पिटल से परेड चौराहा होते हुए या उर्सला हॉस्पिटल के सामने यू-टर्न लेकर भार्गव चौराहा से म्योरमिल होते हुए जा सकेंगे। इसके अलावा बड़ा चौराहा से कोतवाली चौराहा से सद्भावना चौकी से परेड चौराहा होते हुए भी जा सकेंगे।
- मूलगंज से बड़ा चौराहा की तरफ आने वाले वाहन कोतवाली चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कोतवाली चौराहा से बाएं मुड़कर सद्भावना चौकी परेड चौराहा से होते हुए जा सकेंगे। व्यायामशाला तिराहा, गुप्तार घाट तिराहा से सरसैया घाट की तरफ से आने वाले वाहन सरसैया घाट से बाएं मुड़कर चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा से परेड चौराहा या भार्गव चौराहा या कोतवाली चौराहा से होते हुए जा सकेंगे।
चेतना चौराहे से सिर्फ अधिकारियों व अधिवक्ताओं के वाहन जाएंगे
चेतना चौराहा से केवल अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के वाहन ही कचहरी की तरफ जा सकेंगे। चेतना चौराहा से अधिवक्ताओं के वाहन पुलिस ऑफिस से आगे मधुबन तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन पुलिस ऑफिस से दाहिने मुड़कर तिकोनिया पार्क की तरफ वाहन पार्क करेंगे। म्योरमिल तिराहा से कोई भी वाहन भार्गव चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। हडर्ड से चेतना चौराहा की तरफ से कोई वाहन नहीं जा सकेंगे।
यहां पार्क होंगे अधिवक्ताओं के वाहन
- जेएनके इंटर कॉलेज चेतना चौराहा के पास।
- डायल 112 ग्राउंड रिजर्व पुलिस लाइन के सामने।
- हडर्ड कॉलेज के सामने म्योरमिल ग्राउंड।
- मर्चेंट चैंबर के सामने मैकरॉबर्ट हॉस्पिटल ग्राउंड।