फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City athletes display their prowess at the state-level powerlifting championship.

Kanpur News: राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में शहर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 12 Aug 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
City athletes display their prowess at the state-level powerlifting championship.

विज्ञापन
कानपुर। बरेली में सात से नौ अगस्त तक राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप हुई। इसमें शहर के खिलाड़ी छाए रहे। पुरुषों की पावरलिफ्टिंग टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप में दूसरा और महिला टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में 13 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में आनंद कुमार, आलोक चौरसिया, राकेश शर्मा, वैभव प्रताप सिंह, तरुण वर्मा, शिवा सिंह, मनीष, विराट बाजपेई, अनमोल पांडे, सुप्रिया, उर्वशी चंद्रा, शिवानी वर्मा और प्राची ठाकुर शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में प्रिंस कुमार गुप्ता, आयुष, गौरव, विवेक सिंह राठौड़, रामजी राजपूत, कृष्णा शर्मा और हिमांशु निगम हैं। वहीं अश्वनी कुमार त्रिपाठी और आर्यन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कानपुर के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी चमक बिखेरी। सब-जूनियर वर्ग में शिवानी वर्मा को स्ट्रांग वुमंस, जूनियर वर्ग में मनीष को स्ट्रांग मैन और उर्वशी चंद्रा को बेस्ट लिफ्टर से खिताब से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव राहुल शुक्ला, राजेश दीक्षित, मनीष मिश्रा, अनिल कुशवाहा, कोच सौरभ कुमार, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर और संरक्षक विवेक मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed