फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chowki incharge line spot on not reporting misdeed report in unnao

उन्नाव: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Thu, 13 Feb 2020 04:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
chowki incharge line spot on not reporting misdeed report in unnao
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल करना चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। एसपी ने पीड़िता के आरोप सही पाए जाने पर चौकी प्र्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार 8 फरवरी की शाम थाना क्षेत्र के नेवरना चौकी के बड़ौरा गांव में हैंडपंप पर किशोरी पानी भरने गई थी। किशोरी का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने उसे पानी भरने के दौरान अगवा कर लिया और पास के एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

मां के साथ शिकायत लेकर नेरवना चौकी पहुंची किशोरी ने चौकी प्रभारी से कार्रवाई की मांग की। किशोरी के अनुसार चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपियाें को चौकी बुलाया और किशोरी व उसकी मां से कागज पर दस्तखत बनवा दोनों को छोड़ दिया। कार्रवाई न होने पर मंगलवार को किशोरी मां के साथ एसपी से मिली और आपबीती सुनाई।

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने किशोरी के आरोपों की जांच सीओ बीघापुर एके राय को दी थी। सीओ की रिपोर्ट पर मंगलवार रात ही एसपी ने चौकी प्रभारी नेवरना रामआसरे चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed