{"_id":"5e44fde38ebc3ee5b3304432","slug":"chowki-incharge-line-spot-on-not-reporting-misdeed-report-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Thu, 13 Feb 2020 04:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Feb 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल करना चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। एसपी ने पीड़िता के आरोप सही पाए जाने पर चौकी प्र्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
शनिवार 8 फरवरी की शाम थाना क्षेत्र के नेवरना चौकी के बड़ौरा गांव में हैंडपंप पर किशोरी पानी भरने गई थी। किशोरी का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने उसे पानी भरने के दौरान अगवा कर लिया और पास के एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

Trending Videos
मां के साथ शिकायत लेकर नेरवना चौकी पहुंची किशोरी ने चौकी प्रभारी से कार्रवाई की मांग की। किशोरी के अनुसार चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपियाें को चौकी बुलाया और किशोरी व उसकी मां से कागज पर दस्तखत बनवा दोनों को छोड़ दिया। कार्रवाई न होने पर मंगलवार को किशोरी मां के साथ एसपी से मिली और आपबीती सुनाई।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने किशोरी के आरोपों की जांच सीओ बीघापुर एके राय को दी थी। सीओ की रिपोर्ट पर मंगलवार रात ही एसपी ने चौकी प्रभारी नेवरना रामआसरे चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया।