फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CHOs call off strike after being threatened with dismissal

Kanpur News: बर्खास्तगी की चेतावनी के बाद सीएचओ ने खत्म की हड़ताली

Fri, 30 Oct 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
CHOs call off strike after being threatened with dismissal
राजपुर (कानपुर देहात)। लगभग एक महीने से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने बुधवार शाम हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। बृहस्पतिवार को केंद्र खुले। केंद्रों पर आए मरीजों की पहले की तरह से जांच व दवाइयां मिलने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश आरोग्य मंदिर सुबह से खुले। इनकी स्थिति जांचने के लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने भी जानकारी की, कुछ जगह मौके पर पहुंच कर सीएचओ की उपस्थिति भी जांची गई। बता दें कि सीएचओ अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति, ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार वेतन समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इस कारण आरोग्य मंदिरों पर ताले लग गए थे और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए तीन दिन के अंदर हड़ताल पर चल रहे सीएचओ को कार्य संभालने के आदेश दिए थे। इसमें कहा गया था कि अगर तीन दिन के अंदर हड़ताल पर चल रहे सीएचओ वापस कार्य पर नहीं आते हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। सीएचओ की हड़ताल खत्म होने पर बृहस्पतिवार को जिले के सभी आरोग्य मंदिर अस्पतालों के ताले खुल गए। सीएचओ ने रोज की तरह कार्य किया। अस्पताल खुलने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को राहत मिली। राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि सीएचओ संगठन के पदाधिकारियों की मिशन निदेशक से वार्ता के बाद अब हड़ताल समाप्त हो गई है। बृहस्पतिवार को सभी सीएचओ काम पर लौट आए हैं। आरोग्य मंदिर अस्पतालों में मरीजों को उपचार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed