{"_id":"6600278d23111e141908ca54","slug":"chitrakoot-youth-dies-due-to-collision-with-truck-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा
Sun, 24 Mar 2024 06:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Mar 2024 06:50 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में बहन के घर से लौट रहे युवक की बाइक पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के रेहुंटिया निवासी छोटे भाई रामसरन वर्मा ने बताया कि बड़ा भाई रामप्रताप (32) बाइक से शनिवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के पैकौरा माफी निवासी बहन चंदनिया के यहां किसी कार्य के लिए गया था। शाम को वह अपने गांव बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रबीना ढाबा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह देखकर चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। रामप्रताप ने हेलमेट पहना था। उसके सीने व कमर में गंभीर चोट आई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी फूल कुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन