फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: young man entered the house and raped a mute and deaf woman

Chitrakoot: घर में घुसकर युवक ने मूक बधिर महिला से किया दुष्कर्म, दुधमुंही बालिका से छेड़खानी

Tue, 22 Oct 2024 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2024 08:22 PM IST
सार

Chitrakoot News: घर में घुसकर युवक ने मूक बधिर महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी दुधमुंही बालिका से छेड़खानी भी की। इसके बाद आरोपी गांव से भाग निकला। सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Chitrakoot: young man entered the house and raped a mute and deaf woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर युवक ने मूक बधिर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इशारे से बताया कि उसकी दुधमुंही बालिका के अंदरूनी हिस्से के साथ भी आरोपी ने छेड़खानी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पारिवारिक चाचा की तलाश में जुटी है। गांव की मूक बधिर महिला के पति ने बताया कि वह मंगलवार को वह सब्जी लेने बाजार गया था।

विज्ञापन


घर में दुधमुंही बच्ची के साथ पत्नी अकेले थी। इसी बीच खाना बनाते समय गांव का ही आरोपी राजनारायण घर में घुसकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दुधमुंंही बच्ची से भी छेड़खानी की। जब वह घर लौटा तो पत्नी ने इशारे से सारी जानकारी दी। सूचना पर सीओ सिटी राजकमल व थाना प्रभारी प्रवीण सिंह गांव पहुंचे लेकिन आरोपी भाग चुका था।
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी रिश्ते में चाचा लगता है इसी के चलते उसका कभी कभार घर में आना जाना होता था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ बालिका के साथ भी दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed