Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Woman hanged herself due to domestic dispute

Chitrakoot: घरेलू विवाद के चलते महिला ने घर के अंदर लगाई फांसी, तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 24 Mar 2024 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट में घरेलू विवाद के चलते महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chitrakoot: Woman hanged herself due to domestic dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने घर के अंदर साड़ी से फंदा लगा लिया। यह देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ग्रामीणों की मदद से फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरागोकुलपुर निवासी रूबी देवी (30) की शनिवार की रात पति सोनू कोटार्य से घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद महिला ने देर रात को घर के अंदर अपने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा लगा लिया। रविवार की सुबह सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी परिजनों ने सीतापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीतापुर चौकी प्रभारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के अनुसार घरेलू विवाद के चलते रूबी ने यह कदम उठाया है। पति अक्सर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। मृतका के तीन पुत्रियां है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed