फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Train Accident Passengers were in deep sleep when there was a jolt there was chaos

Chitrakoot Train Accident: गहरी नींद में थे यात्री…झटका लगा तो मची अफरातफरी, एक्स पर पूछा- मजाक क्यों बनाया?

Tue, 28 Oct 2025 07:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Oct 2025 07:02 AM IST
सार

Chitrakoot News: मानिकपुर के पास सतना-मानिकपुर रूट पर रविवार देर रात भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एस-वन कोच की कपलिंग टूटने से चार कोच पीछे छूट गए। हादसे के कारण रूट पांच घंटे बाधित रहा और 12 ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेल प्रबंधक ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Chitrakoot Train Accident Passengers were in deep sleep when there was a jolt there was chaos
हादसे के बाद दो हिस्सों में खड़ी ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में भागलपुर सुपर फास्ट ट्रेन सतना-मानिकपुर रूट पर दौड़ रही थी। ट्रेन में सवार मुसाफिर गहरी नींद में सोए थे। अचानक ट्रेन में सवार यात्रियों को जोरदार झटका लगा। इससे उनकी नींद खुल गई। घड़ी देखी तो रविवार रात करीब पौने तीन बजे थे। खिड़की से बाहर झांककर देखा तो इंजन समेत कुछ कोच आगे बढ़ते चले जा रहे थे। जबकि उनके कोच की रफ्तार कम हो रही थी। ट्रेन से उतरने के बाद मालूमात किया तो पता चला कि एस-वन कोच की कपलिंग टूट गई है।

विज्ञापन

इसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने एक्स के जरिए रेलमंत्री समेत रेल मंत्रालय को संदेश भेजा। संदेशों के जरिए ट्रेन खड़ी होने की वजह तो पूछी, साथ ही खासकर छठ पूजा के दौरान सुनसान इलाके में ट्रेन खड़ी होने पर रेलवे को कोसा भी। ये हादसा मझगवां-टिकरिया रेलवे स्टेशन के मध्य टर्निंग प्वाइंट पर हुआ। इससे ट्रेन में सवार मुसाफिर सहम गए। मध्य प्रदेश के सतना की आकांक्षा वत्स कहती हैं कि वो मुंबई-भागलपुर एक्सप्रेस से भागलपुर जा रही थीं।

विज्ञापन

समय की पाबंदी का मजाक क्यों बना रखा है
रात में ट्रेन में सवार सभी यात्री सोए थे। अचानक लगे झटके में सभी यात्री हड़बड़ाकर उठ गए। हादसे के बाद यात्री आकांक्षा ने एक्स के जरिए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव समेत रेल मंत्रालय को संदेश भेजा। संदेश में उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 12336 सुबह 2.30 बजे सूनसान जगह पर खड़ी है। यह तब है कि जब छठ पूजा का पर्व चल रहा है। भारतीय रेल ने समय की पाबंदी का मजाक क्यों बना रखा है। कृपया आमजन की परेशानी का संज्ञान लें। उन्होंने यह संदेश करीब 6.06 बजे भेजा।

स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने का क्या कारण है
करीब एक घंटे बाद रेल मंत्रालय ने एक्स के माध्यम से जवाब दिया कि आपकी शिकायत स्वीकार कर ली गई है। निस्तारण के लिए शिकायत डीआरएम को भेजी गई है। भागलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस में सवार यात्री मोहम्मद आजम ने भी एक्स के जरिए रेल मंत्रालय को संदेश भेजा, कि ट्रेन क्यों लेट हो रही है। टिकरिया स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने का क्या कारण है। संदेश मिलते ही रेलवे ने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देने की जानकारी दी।

विज्ञापन

जांच को पहुंची तकनीकी टीम
मझगवां-टिकरिया रेलवे स्टेशन के मध्य टर्निंग प्वाइंट पर रविवार रात को भागलपुर एक्सप्रेस के एस-वन कोच की कपलिंग टूट गई थी। इससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। हादसे की जानकारी पाकर रेलवे के एरिया मैनेजर नरेंद्र सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र यादव, जीआरपी प्रभारी राजेश राज, कार्मिशियल सीएंडडब्ल्यू की टीम पहुंची और घटना की प्राथमिक जांच की।

हादसे के बाद ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
सतना-मानिकपुर रूट पर रात को हुए हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन ठहर गया। करीब पांच घंटे तक बाधित ट्रैक पर 12 ट्रेनें प्रभावित रहीं। इनमें ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, दानापुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, छठ पूजा की दो स्पेशल ट्रेन, बोरीवली मुंबई एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनें व मालगाड़ियां शामिल हैं।

दो हिस्सों में बंटी मुंबई-भागलपुर एक्सप्रेस
सतना-मानिकपुर रूट पर रविवार रात को चलती भागलपुर सुपर फास्ट ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। एस-वन कोच की कपलिंग टूटने से चार कोच पीछे छूट गए। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यह ट्रेन मुंबई से भागलपुर जा रही थी। हादसे का शिकार हुई सुपर फास्ट ट्रेन में 22 कोच थे। रफ्तार कम होने से 100 मीटर दूर आगे जाकर इंजन समेत अन्य कोच रोके गए। मुख्य लाइन पर हादसा होने से करीब पांच घंटे रूट बाधित रहा जिससे 12 ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

कोच की कपलिंग अचानक टूट गई
चित्रकूट से पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के सतना-मानिकपुर रूट पर निकला है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12336 मुंबई से भागलपुर जा रही थी। रविवार रात 2ः03 बजे पर ट्रेन सतना स्टेशन पहुंची। करीब 11 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन प्रयागराज छेउकी जंक्शन के लिए रवाना हुई। मझगवां स्टेशन पार कर ट्रेन ट्रर्निंग प्वाइंट से गुजर रही थी, तभी टिकरिया स्टेशन से पहले करीब 2.55 बजे ट्रेन में शामिल एस-वन नंबर कोच की कपलिंग अचानक टूट गई।

यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया
हादसे में इंजन व एलपीआर समेत 18 कोच आगे निकल गए। जबकि चार कोच पीछे रह गए, इनमें एस-वन कोच, 02 जनरल, एसएलआरडी कोच शामिल हैं। फौरन यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इससे रेलवे में खलबली मच गई। जानकारी पाकर सतना से तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई। हादसे के बाद इंजन समेत अलग हुए अन्य कोच को टिकरिया स्टेशन पहुंचाया गया। शेष छूटे चार कोच को दूसरे इंजन से खींच कर वहां ले जाया गया। टिकरिया स्टेशन पर क्षतिग्रस्त एस-वन कोच में सवार यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया।

तीन सदस्यीय टीम जांच कर देगी रिपोर्ट
इसके बाद में वहां से ट्रेन सुबह 7ः53 बजे रवाना की गई। इससे करीब पांच घंटे तक रूट बाधित रहा। ऐसे में 12 ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। उधर तकनीकी टीम ने टिकरिया स्टेशन पर पहुंचकर खराब हुए एस-वन कोच को दुरुस्त करने के काम में जुट गई है। जबलपुर डीआरएम कमल कुमार तलरेजा के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि कपलिंग टूटने की घटना में रेल प्रबंधक ने जांच के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय टीम पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed