{"_id":"66929c2746aa007dad075959","slug":"chitrakoot-three-pilgrims-travelling-in-a-car-died-and-four-injured-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Accident: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Accident: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मौत, चार घायल
Sat, 13 Jul 2024 09:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:10 PM IST
सार
Chitrakoot News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट मप्र के मझगवां थाना अंतर्गत सतना मार्ग के भरगवां मोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने सामने से कार पर टक्कर मार दी। इससे कार सवार तीन की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। सभी दमोह व सागर जिले से चित्रकूट तीर्थ स्थान दर्शन करने के लिए आ रहे थे। दमोह व सागर जिले के दो परिवार के सदस्य शनिवार की सुबह कार से चित्रकूट तीर्थ स्थान में दर्शन करने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही चित्रकूट -सतना मार्ग के भरगवां मोड़ के पास पहुंंचे सामने से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने कार पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से में आधा घुस गया। यह देखते ही मौके पर स्थानीय लोग व पुलिस पहुंची। क्रेन से कार को ट्रक से बाहर निकाल उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें सागर जिला के नेहा नगर मारकोनिया निवासी चंद्रभान तिवारी (45) व सुदामा दुबे (75) की मौत मौके पर हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
दमोह निवासी प्राची तिवारी (22) की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। घायलों में दमोह नाका जबलपुर निवासी अलका तिवारी, अकांक्षा दुबे व दो बच्चे दुर्गेश दुबे, अक्षांत दुबे घायल हो गए। जिसमें अक्षांत की हालत गंभीर हैं। घायलों को सतना शहर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक व कार को सडक़ से हटवाकर किनारे खड़ी कराया है।