{"_id":"6678244653ba6a971308f5f9","slug":"chitrakoot-three-people-including-two-women-died-due-to-lightning-three-women-got-burnt-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत, तीन महिलाएं झुलस गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत, तीन महिलाएं झुलस गईं
Sun, 23 Jun 2024 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:06 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट मप्र मझगवां थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। इसके अलावा तीन महिलाएं झुलस गई। मझगवां थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तेज बारिश हुई। गौहानी गांव के देवी मंदिर के पास कुछ महिलाएं बैठी थीं। महिलाएंं गौहानी गांव निवासी मुन्नी देवी के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में आई थीं।
विज्ञापन
वहां बिजली गिरने से बिछियन गांव निवासी कुसुमा सिंह (45) व हिरौंदी निवासी चंपा (60) की मौत हो गई। इसकेे अलावा किरन, ममता और सोना देवी झुलस गईं। मझगवां थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने घायल महिलाओं को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में तुर्रा गांव के सेहा नाला के पास बिजली गिरने से हिंरौदी गांव निवासी प्रमोद सिंह (42) की मौत हो गई। बिजली गिरने से झुुलसी महिलाओं का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन