{"_id":"5ec2b4c78ebc3e902576a1dc","slug":"chitrakoot-threatened-to-kill-after-rape-victim-pleads-justice-before-sp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दुष्कर्म के बाद जान से मारने की दी धमकी, पीड़िता ने एसपी के सामने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दुष्कर्म के बाद जान से मारने की दी धमकी, पीड़िता ने एसपी के सामने लगाई न्याय की गुहार
Tue, 19 May 2020 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 May 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले के रैपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर सो रही महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपियों में एक उसकी भाभी का भाई है और दूसरा उसका साथी है। दोनों ने मुंह दबाकर दुष्कर्म किया इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
आरेाप लगाया कि कई बार थाने जाने पर भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सोमवार को मुख्यालय आई महिला ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की है। पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी मां की तबियत खराब होने पर वह मायके गई थी। देर शाम को उसके माता पिता खेत से भूसा भरने गए थे।
घर में वह छोटी बहन के साथ अकेली थी। रात होने पर वह आंगन में चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच गांव के दो युवक उसके घर की बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर आए और उसका मुंंह दबाकर उसी घर के अंदर कमरे में ले गए। बारी बारी से दोनों ने मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकले।

महिला ने उनके भागते ही चिल्लाकर आसपास के लोगों को बताया लेकिन तबतक आरोपी भाग चुके थे। महिला ने दावा किया कि आरोपियों में एक उसकी भाभी का भाई लगता है। पीडि़त महिला ने बताया कि घर आने पर माता पिता को घटना की जानकारी दी।
9 मई से लगातार कई दिन थाने के चक्कर लगाए लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। लॉकडाउन के चलते साधन न होने से मुख्यालय नहीं आ पा रही थी। सोमवार को पड़ोसियों के साथ मुख्यालय आई महिला ने एसपी को पत्र देकर मामले की जानकारी दी।
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस संबध में थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि उनके संज्ञान में दुष्कर्म का मामला नहीं है। आपसी कहासुनी की बात ग्रामीणों ने बताई है लेकिन कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।