{"_id":"64a2c2fdc483eb0bb1017bf5","slug":"chitrakoot-suicide-teenager-committed-suicide-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Suicide: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Suicide: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 03 Jul 2023 06:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:19 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में किशोरी ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में कमरा बंदकर किशोरी ने साड़ी का फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद चाचा-चाची घर पहुंचे तो उसको फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गए। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर छात्रा को नीचे उतारा और सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन गांव निवासी पिता शिवदास वर्मा ने बताया कि पुत्र करन के साथ दूसरे गांव मजदूरी करने गए थे। बेटी राखी (14) घर में वृद्ध दादा भोलाराम व दादी गोलकी देवी घर में थी। रविवार की दोपहर राखी ने कमरा बंदकर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। थोड़ी देर बाद चाचा घनश्याम व चाची बच्ची देवी अपने पिता भोलाराम का हालचाल जानने के लिए घर गए। चाची ने राखी को आवाज लगाई तो कोई आवाज नहीं आई। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो राखी फंदे से झूल रही थी।
विज्ञापन
आनन-फानन चाचा ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़़ी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में राखी ने दम तोड़ दिया। राखी ने कक्षा पांच के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर की थी। पिता व भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन