फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot sent 17 quarantines to the village along with 15 new samples for investigation

चित्रकूट: 17 क्वारंटीन को गांव भेजने के साथ 15 सैंपल जांच को भेजे, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Wed, 15 Apr 2020 12:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot sent 17 quarantines to the village along with 15 new samples for investigation
चित्रकूट में क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे में कोरोना वायरस से संक्रमित के संदेह पर मंगलवार को 15 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। लॉकडाउन के उल्लघंन पर तीन लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया । 17 क्वारंटीन लोगों को शेल्टर होम से उनके गांव भेजा गया है। मंगलवार को पहले भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आ सकी। चार दिन के अंदर जिले से कुल 107 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जिनकी रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। पुलिस लाइन में कानपुर से लौटे एक फाॅलोवर को डयूटी करने से रोककर पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच कराई गई। उसको होम क्वारंटीन कराया गया है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिला है। जिले में डीआईजी दीपक कुमार, डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने बरगढ़, मानिकपुर शिवरामपुर, भरतकूप क्षेत्र के अस्थाई होम क्वारंटीन स्थलों पर जाकर ठहरे लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


अब तक जिले में 117 वाहन व 231 से अधिक लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन की कार्यवाही हो चुकी है। मंगलवार को जिले के शेल्टर होम में रहने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डीएम शेषमणि पांडेय ने खुद जाकर उनसे भोजन वितरण की जानकारी ली। सदर तहसील क्षेत्र के शेल्टर होम से 17 लोगों को उनके गांव भेेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंगलवार को जिले के 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डीआईजी दीपक कुमार ने जिले की सीमा क्षेत्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयागराज ,कौशांबी, रीवा, सतना औऱ फतेहपुर जिले की सीमा पर कडी चौकसी के निर्देश दिए। साथ ही सीमा क्षेत्र की ओर आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शेल्टर होम में भेजने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने को बोला। सरैयां व बोड़ी पोखरी मोड़ के पास बैरियर पर पुलिस जवानों को निर्देश दिए कि वाहनों की जांच एवं संदिग्धों की सूचना सम्बन्धित थाना, कन्ट्रोल रूम पर तत्काल दें। इस मौके पर एसपी अंकित मित्तल व अपर एसपी बलवंत चौधरी आदि मौजूद रहे।

इसके बाद  पुलिस अधीक्षक ने मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। किसानों ने बताया किउनकी फसल कट चुकी है। किसी भी प्रकार की समस्या नही है। इधर शहर के अलावा भरतकूप व शिवरामपुर में डीएम शेषमणि पांडेय  ने कई प्रमुख स्थलों पर लॉकडाउन का कडाई से पालन कराने के लिए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed