फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Room Fire: Youth Burnt Alive, Father-Son Seriously Injured

चित्रकूट: रामलीला भवन के सामने कमरे में भड़की आग, अंदर फंसा परिवार; हादसे में युवक की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

Sat, 12 Sep 2026 06:45 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 06:45 AM IST
सार

Chitrakoot news: शहर के धुस मैदान स्थित रामलीला भवन के सामने शुक्रवार रात एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 42 वर्षीय सोहन वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता बृजलाल और राजू गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Chitrakoot Room Fire: Youth Burnt Alive, Father-Son Seriously Injured
चित्रकूट में कमरे में भीषण आग - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

बताया गया कि तीनों कमरे में रहकर कुर्सी बुनाई का काम करते थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया और अंदर मौजूद तीनों लोग फंस गए।कमरे से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अंदर से चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी अरुण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

आग में बुरी तरह झुलसे तीनों

कमरे से बाहर निकाले गए तीनों लोग आग में बुरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण 42 वर्षीय सोहन वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सोहन वर्मा घायल बृजलाल का बेटा था। वहीं बृजलाल और राजू भी गंभीर रूप से झुलसे हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी बुनाई का काम करता था परिवार

बताया गया कि परिवार कमरे में रहकर कुर्सी बुनाई का काम करता था। इसी कमरे में काम का सामान भी रखा हुआ था। आग लगने के बाद पूरा कमरा इसकी चपेट में आ गया और अंदर रखा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed