{"_id":"66851018b2fe35a1680238b7","slug":"chitrakoot-road-accident-uncontrolled-car-hit-a-tree-two-youths-died-bodies-sent-for-postmortem-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Road Accident: अनियंत्रित कार से पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत…शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Road Accident: अनियंत्रित कार से पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत…शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
Wed, 03 Jul 2024 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:18 PM IST
सार
Chitrakoot News: राजापुर थाना क्षेत्र में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Chitrakoot Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हुई, जो आपस में रिश्ते में भाई थे। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के खखरेडू निवासी जोगेंद्र उर्फ मोनू पाल रिश्ते में अपने भाई संग्रामपुर जिला फतेहपुर निवासी रविंद्र पाल के साथ कार से मंगलवार को चित्रकूट दर्शन करने आया था।
विज्ञापन
देर रात को चित्रकूट से फतेहपुर जाते समय जैसे ही कार राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर के पास पहुंची, तो अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। मृतक मोनू के भाई पंकज पाल ने आशंका जाहिर की है कि कार सीधे पेड़ से नहीं टकराई, बल्कि सड़क पर किसी तेज गति से जा रहे ट्रक ने पहले कार में टक्कर मारी है। इसके बाद कार पेड़ से टकराई है।
विज्ञापन
उन्होंने कार के दाहिनी ओर के क्षतिग्रस्त हिस्से को दिखाते हुए यह आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मृतक जोगेंद्र उर्फ मोनू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का फतेहपुर जिले का सह संयोजन था। इसके अलावा मृतक रविंद्र पाल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन