अब चित्रकूट में हादसा: बस और कार की जोरदार भिड़ंत, 25 घायल…सीएचसी में भर्ती, 10 जिला अस्पताल रेफर
Chitrakoot News: झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और कार की भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बस पलट गई। हादसे में बस में बैठे 25 बराती घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकबरपुर मोड़ के पास भीषण्र सड़क हादसा हो गया। इसमें बरातियों से भरी बस कार को बचाने के प्रयास में कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में लगभग 25 लोग घायल हुए हैं और 15 अन्य मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं।
सभी घायलों को सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की देर रात को बरातियों से भरी बस का अगला टायर अकबरपुर मोड़ के पास पंचर हो गया, जिससे अनियंत्रित बस सामने से आ रही से टकराने के बाद पलट गई। यह बरात बांदा के कालिंजर से कवि कोतवाली अंतर्गत मुंबई गांव में बुद्धि लाल प्रजापति के घर जा रही थी।
हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों में जितेंद्र, राजेश, शीलू, अतुल, शिवशरण, प्रदीप, सुभाष, सुरेश, विष्णु, जगदीश, लालाराम, सुरेश, सुभाष, आशीष, इंद्र कुमार, विनोद आदि शामिल हैं सभी घायलों को इलाज के बाद उनके घर भेज दिया गया है।
हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई
वहीं, 10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। भरतपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है और रास्ता भी बाधित नहीं है। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।