{"_id":"69fa0b53c58a79a9250a3640","slug":"chitrakoot-pickup-truck-overturns-into-ditch-while-attempting-to-avoid-auto-rickshaw-13-injured-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ऑटों को बचाने में खाई में पलटी पिकअप, 13 घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ऑटों को बचाने में खाई में पलटी पिकअप, 13 घायल, मची चीख-पुकार
Tue, 05 May 2026 08:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 05 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
घायलों से घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी थाना क्षेत्र के जमहिल पुल के पास ऑटो से बचने के चक्कर में पिकअप पपलट गई। इससे 13 सवारियां घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम एक पिकअप कर्वी से राजापुर की ओर रही थी। जमहिल पुल के पास पहुंचते ही सामने से आया ऑटो तेज आंधी की वजह से अचानक लहरा गया, इससे बचने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।
विज्ञापन
इससे पिकअप सवार कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना के मनकापुर निवासी शुभम (35), भरतकूप के मुकुंदपुर निवासी खुशबू (4), उसका पिता श्रीचंद (30), पत्नी संतोषिया (25), सुखेंद्र (13), कसहाई निवासी ज्योती देवी (25), पहाड़ी थाना क्षेत्र के विनोद कुमार (49), बांदा जिले के मर्का निवासी बदमिया (60), पहाड़ी निवासी लवलेश (30), सरधुवा निवासी शोभा देवी (35), राजापुर निवासी काजल देवी (25), भंभई निवासी रज्जू देवी (6), शीनू (8) घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निशीकांत राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, वहां डॉक्टर दीपक यादव, डॉ शिवम सिंह ने मरीजों का इलाज शुरू किया गया। वहां हालत गंभीर होने पर संतोषिया, काजल व ज्योति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन