फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chitrakoot people cheated in up election

...तो इस तरह हवा में उड़ते रहे नेताओं के वादे

Thu, 23 Feb 2017 03:30 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट 
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट  Updated Thu, 23 Feb 2017 03:30 PM IST
सार

-हवा में उड़ाते रहे वादे, फिर खोल रहे पिटारा
-बुंदेलखंडी प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा अच्छा मंच 
-सज संवर नहीं सके चित्रकूट के धार्मिक स्थल 
-पानी की भीषण समस्या का भी अंत नहीं दिख रहा 
 

विज्ञापन
chitrakoot people cheated in up election
डेमो

विस्तार

बात चाहे ऐतिहासिक धरोवरों की हो या संस्कृति की, इनमें चित्रकूट जिले का अपना विशेष महत्व रहा है। लेकिन इस जिले को नताओंं ने खूब ठगा है। चित्रकूट के विकास के लिए चुनावी राग अलापने वाले राजनीतिक नेता हर बार आए और विकास के नाम पर खूब वादे किए लेकिन सब हवा में उड़ते रहे।
विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल सज-संवर नहीं सके। बुंदेलखंडी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अच्छा मंच भी नहीं मिल सका। जिले में पानी की भीषण समस्या आज भी जस की तस है। इस चुनाव में नेता फिर वादों के पिटारे खोलकर वोटरों को रिझा रहे हैं। 
विज्ञापन


1973 में लोहिया ने रामायण मेले की कराई थी शुरुआत
विख्यात समाजसेवी डा. राममनोहर लोहिया ने 1973 में चित्रकूट में रामायण मेले की शुरुआत कराई थी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई समेत कई केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री आते रहे। इन मौकों पर चित्रकूट व बुंदेलखंड के विकास व बुंदेलखंडी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर खूब चर्चा होती रही, नतीजा आज भी शून्य है। न तो बुंदेली प्रतिभाओं को अच्छा मंच मिल सका, न ही समस्याओं का अंत हुआ। अभी तक 43 मेले हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन के लिए मिला था बजट 
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की पहल पर रामायण मेले के भवन के लिए बजट मिला था। इसी भवन में रामायण मेला होता है। 

रामायण मेला सर्किल की घोषणा भी हवा हुई
पिछले साल रामायण मेले का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा आए थे, जिन्होंने रामायण सर्किल बनाने की घोषणा की थी। इसका कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। कई बार यह चुनावी मुद्दा भी बना लेकिन समय के साथ नेता, प्रत्याशी इसे भूलते रहे। लोगों का मानना है कि रामायण मेले को राष्ट्रीय स्तर पर सही पहचान व मौके मिलें तो बुंदेलखंड की प्रतिभाएं आगे बढ़ेंगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।


गोस्वामी जी की जन्मस्थली भी बदहाल 
राजनीतिक दलों ने महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उनकी जन्मस्थली राजापुर में कई बार विकास का राग अलापा, लेकिन काम नहीं हुए। सपा सरकार में मानस भवन के सुंदरीकरण के लिए बजट दिया गया। इसका कार्य भी अभी पूरा नहीं हुआ है। इस क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने तहसील घोषित किया, लेकिन विकास अधूरा है। यहां नहरों में पानी नहीं है। राजापुर तक बनने वाली सड़क अधूरी है। 

मूर्ति पर नहीं लगी छतरी
जन्म स्थली पर लगी गोस्वामी तुुलसीदास की मूर्ति पर आज तक छतरी नहीं लग सकी है। इससे मूर्ति खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed