{"_id":"607c0cb1373b27163638875f","slug":"chitrakoot-panchayat-election-2021-polling-parties-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: चित्रकूट में उड़ीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, अफरा-तफरी के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: चित्रकूट में उड़ीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, अफरा-तफरी के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
Sun, 18 Apr 2021 04:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Apr 2021 04:15 PM IST
सार
उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काउंटरों में मारामारी की स्थिति रही। लंबी लाइन में लगे कर्मचारियों की भीड़ से कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन
अफरा-तफरी के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चित्रकूट में सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर कार्मिकों का मेला रविवार सुबह से ही ब्लॉक स्तर पर बनाए गए स्ट्रांगरूमों में उमड़ पड़ा। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काउंटरों में मारामारी की स्थिति रही। लंबी लाइन में लगे कर्मचारियों की भीड़ से कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन
रविवार को सुबह ही कार्मिकों को बूथ पर रवानगी के लिए बुलाया गया था। मुख्यालय कर्वी के अलावा रामनगर, पहाड़ी, मऊ व मानिकपुर विकासखंड क्षेत्र के लिए अलग-अलग स्ट्रांगरूम बनाए गए थे। सभी जगह मतदान कार्मिकों को बूथों में रवानगी के लिए रविवार की सुबह सात बजे उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जिला निर्वाचन की ओर से दिए गए थे।
विज्ञापन
जिले में 515 मतदान केंद्र और 1081 मतदेयस्थल हैं। कुल 676039 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए लगभग 5000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 4324 कर्मचारियों की पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन