फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Operator dies due to mountain collapse during mining, FIR lodged against BJP leader

Chitrakoot: खनन के दौरान पहाड़ दरकने से ऑपरेटर की मौत, पोकलैंड चकनाचूर, भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Jul 2024 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Jul 2024 09:19 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में खनन के दौरान पहाड़ दरकने से ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक बांदा के अतर्रा का रहने वाला था। मामले में भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Chitrakoot: Operator dies due to mountain collapse during mining, FIR lodged against BJP leader
खदान में पहाड़ धसने में जेसीबी ऑपरेटर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनन के दौरान गोंडा पहाड़ का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इससे पोकलैंड समेत ऑपरेटर दब गया, जबकि तीन मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुुंचा। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से पोकलैंड और ऑपरेटर को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक ऑपरेटर की मौत हो चुकी थी, पोकलैंड भी चकनाचूर हो गई। मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी में पट्टा संचालक भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


भरतकूप थाना क्षेत्र के बजनीपुरवा स्थित गोंडा पहाड़ पर पत्थर की तोड़ाई होती है। रविवार की सुबह लगभग चार बजे पहाड़ पर खनन के दौरान इसका एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इससे पोकलैंड समेत ऑपरेटर बांदा के अतर्रा क्षेत्र के तेरा निवासी राकेश निषाद (25) दब गया, जबकि अन्य ऑपरेटर उमेश और तीन मजदूर बाल-बाल बच गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पट्टाधारक पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही पुलिस फोर्स के साथ मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम शिवशरणप्पा, डीआईजी अजय कुमार सिंह, एसपी अरुण कुमार सिंह और जिला खनिज अधिकारी सुधाकरन सिंह पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दो क्रेनों और ग्रामीणों की मदद से ऑपरेटर राकेश के शव को बाहर निकाला जा सका।डीएम और एसपी के निर्देश पर पट्टे में सहयोगी भाजपा नेता आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मंडलायुक्त ने बताया कि अवैध खनन और लापरवाही की जांच कराई जाएगी। इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।

मामले में भाजपा नेता आनंद त्रिपाठी के खिलाफ आपरेटर राकेश के पिता लालाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पट्टा इन भाजपा नेता के भाई अवधेश त्रिपाठी के नाम है। इस संबध में भाजपा नेता ने बताया कि उनके नाम पट्टा नहीं है और वह दो दिन से जिले से बाहर हैं। ऐसे में उनके नाम गलत ढंग से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका इसमें कोई लेना देना नहीं है। पूरे मामले में एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर व बयान के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया गया है। अब विवेचना के दौरान ही सारे तथ्यों के साथ खनिज विभाग, परिजन व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर नाम बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed