फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Murder, Wife brutally murdered in domestic discord, husband stabbed her to death, accused arrested

Chitrakoot Murder: घरेलू कलह में पत्नी की नृशंस हत्या, पति ने चाकू से गोदकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Aug 2024 10:38 AM IST
सार

Chitrakoot News: शिवरामपुर में  पारिवारिक विवाद में महिला की जान चली गई। दरअसल, उसके पति ने चाकू से गोदकर की महिला की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Chitrakoot Murder, Wife brutally murdered in domestic discord, husband stabbed her to death, accused arrested
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट के शिवरामपुर कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के समय महिला का 10 साल का बेटा घर पर ही मौजूद था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति प्रदोष पटेल ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर चाकू से गोदकर हत्या की है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और महिला को मृत अवस्था में पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति को खून से सने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे पारिवारिक कारण बताया जा रहा है। दंपती मूल रूप से सपहां गांव का रहने वाला है और लगभग 10 साल से शिवरामपुर में रह रहा था।आरोपी प्रदोष पटेल मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था और पिछले दो साल से जन सेवा केंद्र का संचालन करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed