{"_id":"5e9ddde78ebc3ed531727360","slug":"chitrakoot-lockdown-dm-sp-visited-the-district-said-lockdown-will-be-strictly-applicable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: डीएम-एसपी ने किया जिले का दौरा, बोले- सख्ती से लागू रहेगा लॉकडाउन, 14 के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: डीएम-एसपी ने किया जिले का दौरा, बोले- सख्ती से लागू रहेगा लॉकडाउन, 14 के सैंपल जांच को भेजे
Tue, 21 Apr 2020 09:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सोमवार को डीएम एसपी ने जिले का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने सख्त लहजे में लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित के संदेह पर 14 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
कोटा राजस्थान से तीन और छात्र चित्रकूट पहुंचे। तीनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके अभिभावकों के साथ गांव भेजा गया। सोमवार को पहले भेजे गए 24 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
जिले में सुबह से लॉकडाउन में छूट को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रही। सुबह से कई जगह की दुकानें खुल गईं। सरकारी कार्यालय खुले लेकिन चहल पहल नहीं दिखी। गल्ला मंडी खुली पहले ही दिन सवा सौ बोरे मसूर व सरसों का व्यापार हुआ। खनन कार्य भी शुरु लेकिन मजदूर व वाहन चालक न आ पाने से महज औपचारिकता हुई।

डीएम एसपी ने जिले में कडाई से लॉकडाउन को लागू कराने के लिए सुबह से शहर के कई स्थानों पर पहुंचे। शेल्टर होम में जाकर क्वारंटीन किए गए लोगों का हाल जाना। जिले भर में समाजसेवी व व्यापारी वर्ग जरूरतमंदों को राहत सामग्री व मास्क का वितरण कर रहे हैं। सदर ब्लाक परिसर में विकास कार्य शुरु कराने के लिए बीडीओ ने प्रधान व सचिवों की बैठक की। जिसमेें हर ग्राम पंचायत में मास्क बांटने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सोमवार को जनपद में लागू लाक डाउन व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने ट्रैफिक चौराहा, पुरानी बाजार कर्वी, शंकर बाजार, गल्ला मंडी, बलदाऊ गंज, बेड़ी पुलिया सहित अन्य विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लोगों से घर में रहने को कहा है।
उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई होम डिलीवरी के माध्यम से की जा रही है। घरों पर ही रह कर जो सामग्री चाहिए उसे घर पर ही ले। इसके बाद राजकीय गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में ठहरे लोगों से खानपान एवं स्वास्थ्य की जानकारी की।

सोमवार को जिले में लॉकडाउन में छूट मिलने के दौरान सभी कार्यालय खुले लेकिन एक चौथाई कर्मचारी भी नहीं आए। सभी ब्लाक सभागार में बीडीओ ने प्रधान व सचिव के साथ बैठककर मनरेगा के काम शुरु करने की योजना बनाई। सभी सचिव को मास्क गांव में वितरण करने को कहा गया है।
भरतकूप क्षेत्र के क्रशर उद्योग की मशीनें चालू हुई। पहाड़ों में पत्थर तुडान भी कराया गया लेकिन यह सब काम दोपहर होते ही बंद हो गया। क्रशर मालिकों व पटटाधारकों ने बताया कि वाहन चालक व मजदूर दूर गांव में रहते हैं वह सब आ नहीं पाए हैं। जिससे काम गति नहीं पकड पा रहा है।
क्रशर मालिकों व ट्रक मालिकों ने कहा कि जगह जगह चेकिंग के नाम पर वाहनों को रोका जाएगा और परेशानी होगी इसलिए तीन मई तक अभी बालू पत्थर व गिटटी की आपूर्ति बाहरी जनपद में करने में असमर्थ रहेंगे। जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के सभी पटटाधारक व क्रशर मालिकों को काम करने की अनुमति मिल चुकी है लेकिन मजदूर न आने से पहले दिन महज औपचारिकता हुई।
गल्ला मंडी भी खुली लेकिन इक्का दुक्का किसान ही पहुंचे। दुकानदारों कीसंख्या ज्यादा दिख रही थी। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता व शिवमंगल सिंह आदि ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहले दिन खुली मंडी में मसूर व सरसों का 125 बोरों का व्यापार हुआ है। धीरे धीरे इस कार्य में गति आएगी।