{"_id":"686a98262dd600a18e06dfb3","slug":"chitrakoot-five-month-old-tiger-cub-dies-after-being-hit-by-a-train-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ट्रेन की चपेट में आकर बाघ के पांच माह के शावक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ट्रेन की चपेट में आकर बाघ के पांच माह के शावक की मौत
Sun, 06 Jul 2025 09:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:09 PM IST
सार
Chitrakoot News: पांच माह का शावक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके पैर व सिर पर चोट आ गई। जू में इलाज के दौरान शावक की मौत हो गई।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़ा घायल शावक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रानीपुर टाइगर रिजर्व से सटे मध्यप्रदेश के जंगल में शनिवार की रात बाघ का पांच माह का शावक ट्रेन की चपेट में आ गया। मुकुंदपुर वन क्षेत्र स्थित जू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार की रात मानिकपुर-मझगवां वन क्षेत्र के हजारा नाले के पास शावक रेल लाइन पार कर रहा था। ट्रेन के इंजन की टक्कर से वह छिटककर पटरी किनारे जा गिरा और घायल हो गया। चालक ने मझगवां स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को जानकारी दी।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे। प्राथमिक इलाज मझगवां में किया। इसके बाद मुकुंदपुर जू सेंटर भेज दिया गया। उसका इलाज कर रहे डॉ. नितिन गुप्ता ने बताया कि उसके सिर पर लगी चोट ज्यादा गंभीर थी। वह महज पांच माह का होने के कारण यह चोट सह नहीं सका। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारण की जानकारी होगी।
विज्ञापन