फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: FIR against hotel owner, manager and broker in prostitution

Chitrakoot: देह व्यापार में होटल मालिक, मैनेजर व दलाल के खिलाफ FIR, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी थीं दो युवतियां

Thu, 25 May 2023 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 May 2023 06:38 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में देह व्यापार मामले में होटल मालिक, मैनेजर और दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कर्वी से लेकर सीतापुर व चित्रकूट मप्र क्षेत्र के कई होटलों और गेस्ट हाउसों में इस तरह के अनैतिक कार्य की सूचना पुलिस को मिल रही है। सीओ आशीष जैन ने कहा कि कई अन्य होटल व गेस्ट हाउस के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।

विज्ञापन
Chitrakoot: FIR against hotel owner, manager and broker in prostitution
होटल के कमरे से पकड़ी गई दो युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में सिरसावन के पास स्थित रामदरबार होटल में पकड़े गए देह व्यापार में होटल मालिक, मैनेजर और दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मैनेजर और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियां पश्चिम बंगाल की हैं। मध्य प्रदेश के चित्रकूट के नयागांव सीओ आशीष जैन ने बताया कि रामदरबार होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन


ग्राहकों से युवतियों के जबरन रुपये, अंगूठी और चेन आदि छीनने की भी शिकायतें मिल रहीं थी। इस पर बुधवार को एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। पुख्ता जानकारी होने के बाद मझगवां थाने की पुलिस टीम के साथ छापा मारा। होटल में देह व्यापार में संलिप्त पश्चिम बंगाल की दो युवतियां मिलीं। युवतियों ने बताया कि यहां कई अन्य जगह की युवतियां भी बुलाई जाती हैं। इस होटल में कई साल से देह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि होटल मालिक सतीश जैन, मैनेजर भूपेंद्र परिहार और दलाल राजू पाल के खिलाफ देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मैनेजर को पकड़ लिया गया है। दलाल राजू भाग गया है। मालिक की तलाश की जा रही है। होटल के एक माह के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। इसमें पता चला है कि कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, कई जिलों व अन्य जगह की युवतियां भी यहां आती हैं। ग्राहकों से मोटी रकम ऐंठी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई होटल रडार पर
कर्वी से लेकर सीतापुर व चित्रकूट मप्र क्षेत्र के कई होटलों और गेस्टहाउसों में इस तरह के अनैतिक कार्य की सूचना पुलिस को मिल रही है। सीओ आशीष जैन ने कहा कि कई अन्य होटल व गेस्ट हाउस के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। इधर कर्वी कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि शहर के होटलों की समय-समय पर जांच कराई जाती है। इस तरह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed