फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Election Result 2022, Chitrakoot Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi

Chitrakoot Election Seat Result 2022: चित्रकूट में 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, यहां वोट प्रतिशत को लेकर बना रहा भ्रम 

Thu, 10 Mar 2022 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Mar 2022 11:45 AM IST
सार

चित्रकूट जिले में 63.23 प्रतिशत मतदान की गिनती होगी। इस बार जिले की दोनों सीटों पर कुल 4 लाख 51 हजार 35 वोट डाले गए हैं।

विज्ञापन
Chitrakoot Election Result 2022, Chitrakoot Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीटों के लिए हुए फाइनल 63.23 प्रतिशत मतदान की गिनती आज होगी। दोनों सीट की बात करें तो कुल 4 लाख 51 हजार 35 वोट डाले गए हैं। जो पिछली विधानसभा 2017 के मुकाबले (60.93 प्रतिशत) 35 हजार 279 वोट ज्यादा हैं।
विज्ञापन


दोनों सीट के कुल 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इन्हीं मतों के मिलने के आधार पर हो जाएगा। जिले की 236 चित्रकूट सदर सीट पर कुल दो लाख 42 हजार 948 मत पडे़ हैं। जिसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के 1393 मत शामिल हैं। 237 मानिकपुर सीट पर कुल दो लाख आठ हजार 87 मत पडे़ हैं।
विज्ञापन


जिसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के 807 वोट शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कुल चार लाख 51 हजार 35 मतों की गिनती होगी। जिसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के कुल 2200 मत शामिल हैं। गौरतलब है कि 2017 में जिले में कुल 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट प्रतिशत को लेकर बना रहा भ्रम 
चित्रकूट जिले में कुल मतदान प्रतिशत को लेकर मतदान के दिन से लेकर कई दिन तक भ्रम की स्थिति बनी रही। 27 फरवरी को मतदान की समाप्ति पर जिला प्रशासन ने रात को नौ बजे के बाद स्पष्ट किया कि कुल प्रतिशत 61.34 प्रतिशत है। इसके बाद 28 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले का कुल मतदान प्रतिशत 62.92 प्रतिशत बताया गया।

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

इसके बाद जिला प्रशासन ने तीन मार्च को जारी बयान में जिले का कुल मतदान प्रतिशत 63.23 प्रतिशत बताया गया है। इस संबध में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि फीडिंग का काम देर रात तक चला था। अंत में कर्मचारियों व दिव्यांगों के मतों की गिनती के बाद अब कुल प्रतिशत 63.23 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed