फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chitrakoot double murder case of twins brother

चित्रकूट हत्याकांड:...तो इसलिए आरोपी गए थे हनुमान बाग की ओर, जांच टीम ने जाकर जुटाए अहम सबूत

Sat, 02 Mar 2019 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot double murder case of twins brother
जुड़वां बच्चों की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में जानकीकुंड के सदगुरु पब्लिक स्कूल परिसर से अपहृत तेल उद्यमी के जुड़वां बच्चों की हत्या मामले के सभी छह आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें सतना की अदालत में पेश किया। अदालत ने अग्रिम आदेश तक सभी को जेल भेजने का आदेश दिया है। इधर, पीड़ित परिजनों से मिलने कांग्रेसी नेता अजय सिंह राहुल उनके घर पहुंचे। उन्होंने बिंदुवार घटना की जानकारी लेकर आश्वस्त किया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन


 शनिवार को सीतापुर के तेल उद्यमी बृजेश रावत के परिजनों से मिलने मप्र कांग्रेस के नेता पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह उर्फ राहुल भैया घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वास्त किया कि मामले में राजनीति करने वालों की खैर नहीं हर हाल में वीभत्स घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा सरकार दिलाएगी। चाहे वह जिस दल के हों।
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो फिर लिया जाएगा रिमांड

अभी तक मिले साक्ष्यों के आधार पर काफी कुछ स्पष्ट हो चुका है। काफी देर तक उन्होंने मृत जुड़वां बच्चों के पिता से बातचीत कर आश्वासन दिया। इस दौरान बृजेश रावत ने कहा कि इस मामले में कुछ और भी आरोपी हैं। उन्हें बचाने का प्रयास न किया जाए। खासकर जानकीकुंड का सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कई ट्रस्टी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। कुछ नेता व पुलिसकर्मी भी इसमें सहयोगी हैं। इन सबको भी सजा मिले। जिस पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि पूरी जानकारी वह मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को देंगे और उचित कार्रवाई जरूर होगी। 

सतना पुलिस व मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने पकड़े गए सभी हत्यारोपी पदमकांत शुक्ला, राजू द्विवेदी, लकी तोमर, रामकेश यादव, विक्रमजीत व पिंटू से शनिवार को दो घंटे तक फिर पूरे मामले की शुरू से जानकारी लेकर उनके बयानों को आपस में मिलाया गया। शनिवार को जानकीकुंड स्कूल परिसर से लेकर हनुमान बाग के रास्ते लकी तोमर के आवास, रघुवीर मंदिर के पुजारी रामकरण शास्त्री के दोनों आवास के अलावा अन्य आरोपियों के आवास के इर्द गिर्द ले जाकर जानकारी जुटाई।

तो इसलिए गए हनुमान बाग की ओर

कई महत्वपूर्ण चीजों की बरामदगी के अलावा पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें देर शाम को अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है। सतना एसपी संतोष कुमार गौर ने बताया कि अब पुलिस ने इनकी अतिरिक्त रिमांड की मांग नहीं की है। जब जरूरत होगी तो फिर अदालत के जरिए रिमांड पर लिया जाएगा। 

पकड़े गए सभी हत्यारोपी आपस में दोस्त हैं और शार्टकट तरीके से अधिक रुपये कमाकर अय्याशी करना चाहते थे। योजना के अनुसार मास्टर माइंड पदमकांत शुक्ला व राजू द्विवेदी बाइक से स्कूल परिसर पहुंचे थे और पीेछे के गेट से हनुमान बाग की ओर गए थे। वहीं एक अन्य आरोपी लकी तोमर के घर बच्चों को लेकर पहुंचे। अंधेरा होने पर ही वहां से निकले थे। गौरतलब है कि इसी मार्ग पर जाते समय घटना के दिन एक अन्य राहगीर बाइक सवार से आरोपियों की बहसबाजी हुई थी। उसने बताया था कि बाइक में दो बच्चों को लेकर युवक हनुमान बाग की ओर गए हैं और उसके टोकने पर तमंचा दिखाया था। इसका ऑडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed