Chitrakoot Accident: टवेरा ने टैक्टर-ट्राली में पीछे से मारी टक्कर, किसान की मौत…चालक घायल, जांच शुरू
Chitrakoot News: रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।
विस्तार
चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरी के पास ट्रैक्टर पर टवेरा ने पीछे से मारी टक्कर। इससे धान लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रॉली में बैठे एक किसान दरियाव पुरवा निवासी श्याम लाल की ट्रॉली में दबने से मौत हो गई है, जबकि ट्रैक्टर चालक को मामूली चोट आई है।
टवेरा मध्य प्रदेश क्षेत्र की बताई गई है, जो प्रयागराज से आ रही थी। घटना के बाद टवेरा में सवार लोग मौके से नहीं मिले हैं। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर चालक और मृतक ही मिले हैं। क्षतिग्रस्त टवेरा को कब्जे में ले लिया गया है।
अस्थियों को विसर्जित करने प्रयागराज गया थे परिवार
वहीं, टवेरा सवार मौके पर कोई नहीं मिले हैं। बताया कि टवेरा में मिली सामग्री के आधार पर लग रहा है कि कोई अपने परिजन की अस्थियों को विसर्जित करने प्रयागराज गया था। इसके बाद वहां से लौट रहा था, तभी यह घटना भंवरी के पास हुई है। हादसे की जांच की जा रही है।