फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Accident: One dead, two injured in accident

Chitrakoot Accident: हाईवे पर हादसे में जीजा की मौत, साला समेत दो लोग घायल

Wed, 07 Feb 2024 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Feb 2024 07:55 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chitrakoot Accident: One dead, two injured in accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बाइक और साइकिल टकरा गईं। इस हादसे में बाइक सवार जीजा-साला और साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें जीजा की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर है। हादसे का शिकार युवक चचेरे भाई की शादी में जा रहा था।

विज्ञापन


रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव के दरियापुरवा निवासी गणेश प्रसाद सविता (28) मंगलवार की देर शाम साले कौबरा निवासी राजू (22) के साथ बाइक से चचेरे भाई अमित की बरात में कालूपुर गांव जा रहा था। घायल राजू ने बताया कि हाईवे पर स्थित अहिरी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस को देखकर बाइक किनारे की, लेकिन इसी बीच सामने से आई साइकिल से टक्कर हो गई। इससे साइकिल सवार अहिरी गांव निवासी रामप्रसाद सहित तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गणेश प्रसाद की मौत हो गई। बाइक राजू हेलमेट पहनकर चला रहा था। उसने बताया कि जीजा गणेश के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। भौरी कस्बे में सैलून की दुकान खोले था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सादगी से निपटी शादी, दुल्हन की नहीं हुई विदाई
मऊ क्षेत्र के कालूपुर गांव में दुल्हन के परिजन बरात के स्वागत की तैयारी में जुट थे। कुछ ही देर में बरात आने वाली थी। घर में शहनाई बज रही थी। जैसे ही दूल्हे के चचेरे भाई गणेश प्रसाद की मौत की सूचना आई मातम छा गया। किसी तरह से सादगी से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शादी की सारी रस्म अदा होने के बाद दुल्हन विदा नहीं की गई। परिजनों के अनुसार बाद में किसी मुहुर्त में विदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed