Chitrakoot Accident: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप थाना क्षेत्र के बरुआ नहर के पास बुधवार की रात को कार की रोशनी आंखों में लगी तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत को गई और दो युवक घायल हो गए। तीनों होली पर्व पर रंग खेल कर चित्रकूट से गांव लौट रहे थे। भरथौल गांव निवासी सिद्ध कुमार ने बताया कि होली पर रंग खेलने के लिए उसका भाई छोटू (35), चचेरा भाई प्रमोद उर्फ बाबू (32) व भतीजा राजानाती (25) के साथ बाइक से चित्रकूट गया था। वहां से लौटते समय रात करीब नौ बजे बरुआ बांध के नहर के पास बाइक के सामने आई कार की रोशनी भाई की आंखों में लगी तो बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
इससे बाइक गिरी और तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर सीएचसी शिवरामपुर पहुंची। वहां छाेटू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी रामबाई, बेटी शालिनी, बेटा साहिल व अभय का हाल बेहाल है। छोटू ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटन की सूचना पर पहुंचे थे, घायलों को लेकर सीएचसी गए, वहां एक की मौत हो चुकी थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।