{"_id":"5fcf369f8ebc3ecfe41332db","slug":"chitrakoot-a-group-of-saints-and-saints-leave-kamdagiri-to-ayodhya-in-the-construction-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण: चित्रकूट कामदगिरि से शिला लेकर साधु-संतों की टोली अयोध्या रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण: चित्रकूट कामदगिरि से शिला लेकर साधु-संतों की टोली अयोध्या रवाना
Tue, 08 Dec 2020 01:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
कामदगिरि से शिला लेकर साधु संत अयोध्या रवाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीराम की तपोभूमि धर्म नगरी चित्रकूट के श्री कामदगिरी की शिलाओं का प्रयोग अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य में होगा। इसके लिए यहां की शिलाओं की विधि विधान पूजा के बाद उसे लेकर साधु-संत मंगलवार को अयोध्या रवाना हो गए।
रामधुन के साथ कामदगिरि प्रमुख द्वार के प्रमुख महंत राम स्वरूपाचार्य व संत मंदनगोपाल दास की अगुवाई में संतों की टोली बुधवार की सुबह अयोध्या पहुंचेगी। चित्रकूट से रवाना हुई यात्रा फतेहपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी और बुधवार को सुबह राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के महामंत्री चंपत राय को कामदगिरि पर्वत की शिला समर्पित की जाएगी।
कामदगिरि पीठ के संत मदन गोपाल दास ने बताया कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर का शिलान्यास किया था। उसी दिन चित्रकूट में भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कि तपोभूमि चित्रकूट के कामदगिरि भगवान के पर्वत कि शिला का पूजन विधि विधान से किया गया।
विज्ञापन
इस कामदगिरि शिला को लेकर चित्रकूट से साधु संत अयोध्या जा रहे हैं। ये शिला भागवान राम लला के भव्य मंदिर निर्माण में लगेगी। कार्यक्रम में सांसद आरके सिंह पटेल, गोसेवा मिशन के संस्थापक कृष्णानंद, निर्मोही अखाड़ा के महंत ओंकार दास, निर्वाणी अखाड़ा के महंत सत्य प्रकाश दास, संतोषी अखाड़ा के महंत राम जी दास व गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भरत पाठक आदि संतों के साथ कामतानाथ भगवान और पर्वत की शिला का विधि विधान के साथ पूजन किया।