फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chitrakoot 65 quarantine people left for home, report of 50 samples negative

65 क्वारंटीन लोगों को किया घर के लिए रवाना, 50 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव, 15 नए सैंपल जांच को भेजे

Fri, 17 Apr 2020 03:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot 65 quarantine people left for home, report of 50 samples negative
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
चित्रकूट में अस्थाई होम क्वारंटीन व स्वास्थ्य विभाग से भेजे गए संदिग्धों के सैंपल में बृहस्पतिवार को 50 की रिपोर्ट आ गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव होने से राहत की सांस ली। जिले में अब तक158 सैंपल में 124की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 15 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जनपद के विभिन्न स्थानों पर क्वारंटीन किए गए लोगों में मानिकपुर से 10, कर्वी से तीन, मऊ से 47 व राजापुर से पांच लोगों को मेडिकल परीक्षण बाद घर भेजा गया है। जिन्हें होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। मानिकपुर में तीन, कर्वी में दो, राजापुर में छह, मऊ में 14 बाहर से आए लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन


कुल 65 लोगों को गांव पहुंचाया गया है, जबकि 25 लोगों को शेल्टर होम में भर्ती किया गया। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सुबह सब्जी मंडी कर्वी व सीतापुर का निरीक्षण किया। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब्जी मंडियों पर भीड़ न रहे। इसका विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि हरहाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। सचिव मंडी परिषद कर्वी को निर्देश दिए कि जो सब्जी बेचने आते हैं उन्हें जगह चिन्हित कर सब्जी लगवाएं। सीतापुर सब्जी मंडी में जोनल मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार पटेल को निर्देश दिए कि यहां की समस्याएं ज्यादा प्राप्त हो रही हैं लगातार भ्रमण कर भीड़ रोके। व्यापारियों तथा सब्जी लेने वालों को मास्क पहनने के भी निर्देश दिए। कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने न आए।
 
इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद में लागू लाक डाउन व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक चौराहा, बस स्टैंड, पुरानी बाजार कर्वी, बेड़ी पुलिया आदि विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने को कहा। राजकीय गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में ठहरे लोगों से खाना-पीना तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक दिन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, कोतवाली प्रभारी कर्वी अनिल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed