फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chini ka pprayapt staock

Kanpur News: चीनी का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर न दें ध्यान

Sat, 22 Aug 2026 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
chini ka pprayapt staock

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने शनिवार को 13 थोक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच में सभी प्रतिष्ठानों पर कुल 1,458.87 मीट्रिक टन चीनी मिली। किसी भी कारोबारी के यहां शासन की निर्धारित अधिकतम 400 मीट्रिक टन की सीमा से अधिक स्टॉक नहीं पाया गया।


जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में अभिलेखों में दर्ज स्टॉक का मौके पर उपलब्ध चीनी से मिलान किया गया। सत्यापन के बाद स्टॉक का विवरण विभागीय पोर्टल पर दर्ज कराया गया है। सभी कारोबारियों को हर शुक्रवार अपने स्टॉक की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। जांच में शिव भंडार में 313.50 मीट्रिक टन, श्री अन्नपूर्णा भंडार में 245.87 मीट्रिक टन और गणेश प्रसाद कैलाश चंद्र के यहां 214 मीट्रिक टन चीनी मिली। राजेश कुमार अमरीश कुमार के यहां 157.80, राजेश कुमार अमरीश कुमार एंड कंपनी में 135.10 और दिनेश चंद्र एंड संस में 107.45 मीट्रिक टन स्टॉक मिला। वहीं सत्य नारायण विनय कुमार के यहां जांच के समय स्टॉक शून्य मिला। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि जमाखोरी, कालाबाजारी, स्टॉक छिपाने, निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण या बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed