{"_id":"5a0945564f1c1b9e678bb33b","slug":"china-asked-for-help-from-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन ने मांगी भारत से मदद, बोला- \"बस ये काम सिखा दो\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन ने मांगी भारत से मदद, बोला- "बस ये काम सिखा दो"
हिमांशू मिश्रा, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो चीन भारत से कई मामलों में आगे है लेकिन कुछ तकनीकों में भारत भी पीछे नहीं हैं। बल्कि चीन से कहीं आगे है और चीन को मदद मांगने पर मजबूर कर दिया है। जानिए क्या है वह टेक्नोलॉजी...
विज्ञापन
चीन और श्रीलंका भी हमारे देश की शुगर (चीनी) टेक्नोलॉजी के मुरीद हैं। चीन के बड़े शुगर विशेषज्ञों में शुमार सिमॉन लियू ने कानपुर स्थित नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) के डायरेक्टर प्रो. नरेंद्र मोहन को मेल भेजकर मदद मांगी है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने स्पेशल शुगर बनाने का तरीका, गुड़ से केक और चाकलेट बनाना, गन्ने और गन्ने की खोई (बगास) से चीनी बनाने के अलावा किन-किन चीजों को किस तकनीक से तैयार किया जा सकता है आदि जानकारी मांगी है। इसके लिए चीन ने डायरेक्टर को हांगकांग आमंत्रित किया है। श्रीलंका ने भी एनएसआई के विशेषज्ञों से अपने देश में स्मार्ट क्लास करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
एशिया इंटरनेशनल शुगर कांफ्रेंस हुई थी
डेमो पिक
पिछले सप्ताह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 23वीं आईबीसी एशिया इंटरनेशनल शुगर कांफ्रेंस हुई थी। इसमें प्रो. नरेंद्र मोहन ने गन्ने की खोई की मदद से डिटर्जेंट, बिजली बनाने के अलावा पानी को पीने योग्य बनाने की तकनीक के बारे में जानकारी दी थी। इससे कांफ्रेंस में आए दुनियाभर के विशेषज्ञ काफी प्रभावित हुए थे। इसके बाद शुमार सिमॉन लियू ने प्रो. नरेंद्र मोहन को मेल कर मदद मांगी है। श्रीलंका की तरफ से एमएस शुगर ने एनएसआई के डायरेक्टर को ई-मेल किया है।
एनएसआई से क्या चाहता है चीन
- स्पेशल शुगर बनाने की तकनीक।
- चीनी की गुणवत्ता में सुधार लाने की तकनीक।
- गुड़ से केरिमल केक, बिस्कुट, चॉकलेट आदि बनाने का तरीका।
- गन्ने से निकलने वाले पानी का क्या इस्तेमाल हो सकता है।
एनएसआई से क्या चाहता है चीन
- स्पेशल शुगर बनाने की तकनीक।
- चीनी की गुणवत्ता में सुधार लाने की तकनीक।
- गुड़ से केरिमल केक, बिस्कुट, चॉकलेट आदि बनाने का तरीका।
- गन्ने से निकलने वाले पानी का क्या इस्तेमाल हो सकता है।
श्रीलंका ने भी मांगी मदद
डेमो पिक
- चीनी मिलों के इंजीनियरों, विशेषज्ञों के प्रशिक्षण कार्यक्रम।
- गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीक।
- बगास का उपयोग कर क्या-क्या तैयार किया जा सकता है।
- गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीक।
- बगास का उपयोग कर क्या-क्या तैयार किया जा सकता है।