फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Childs death in Chitrakoot, youth thrashed brothers wife on suspicion of witchcraft

Chitrakoot: बच्चे की मौत...जादू-टोने का शक, युवक ने भाई की पत्नी को पीटा, पीड़िता बोली- नहीं करा रहे थे इलाज

Tue, 21 Mar 2023 07:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Mar 2023 07:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मासूम की मौत को तमाशा बन गया। उसे खसरा की बीमारी थी, लेकिन काफी समय तक परिजन झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। वहीं, बच्चे के पिता ने जादू-टोने के शक में अपने भाई की पत्नी को ही पीट दिया। 

विज्ञापन
Childs death in Chitrakoot, youth thrashed brothers wife on suspicion of witchcraft
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में बच्चे की बीमारी से मौत होने पर युवक ने भाई की पत्नी को पीट दिया। आरोप लगाया कि जादू-टोने कराने का आरोप लगाकर पीट दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। परदवां गांव निवासी पार्वती पत्नी विजय कुमार ने बताया कि घर के पास ही जेठ लवलेश का परिवार रहता है।

विज्ञापन

लवलेश की पत्नी ने चार माह पूर्व बेटे को जन्म दिया था। वह दो सप्ताह से बीमार चल रहा था। खसरे की शिकायत बताई गई थी। बताया कि उसके परिजन नवजात का अस्पताल में इलाज न कराकर घरेलू इलाज झाड़फूंक करा रहे थे। सोमवार को उनके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद लवलेश और उसके परिजन चारपाई के पावे और डंडे लेकर गाली देते हुए उसके घर आ गए। इन लोगों का कहना है कि जादू टोना करने से बच्चे की मौत हुई है। इतना कहने के बाद उसके बच्चे को उठा लिया। बच्चे को उनसे छीनकर वह अंदर भागने लगी, तो उसे पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई है रिपोर्ट
 इससे उसके सिर और हाथ में चोट आई है। किसी तरह अंदर घुसकर परिजनों ने जान बचाई। इस मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि मामले में परिजनों की लापरवाही सामने आई है। परिजन कई दिनों तक उसकी झाड़-फूंक कराते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed