{"_id":"68263fe2f030e05faf030546","slug":"children-showed-their-talent-in-activities-and-won-prizes-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-126452-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार
Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए गतिविधियां कराई गईं। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते।
10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। कुल 44 बच्चों ने शिविर में भाग लिया। क्षेत्र प्रमुख भरत साह ने बताया कि ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें चित्रकला, भाषण, पत्र लेखन, मानचित्र परिचय, आर्ट एंड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़ आदि गतिविधियों में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिदिन नई-नई विषय पर उद्बोधन भी कराया गया।
प्रतिदिन योग प्राणायाम, ध्यान प्रार्थना, खेलकूद, पीटी, दौड़ इत्यादि कार्यक्रम कराए गए। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आयी। बच्चों ने समापन कार्यक्रम में नृत्य, योग रचना, गीत, अनुभव इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संग्राम सिंह ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य हैं। आज हम बच्चों के अंदर ज्ञान संस्कार शिक्षा आदि देंगे वैसा ही आने वाला हमारा यह गांव, समाज व देश बनेगा। यहां विशिष्ट अतिथि भरत साह, प्रधानाध्यापक रिचा गुप्ता, विद्यालय समिति अध्यक्ष शिवकुमार, गोपाल, अनुपमा, शिक्षक पुष्पेंद्र, विनीता, सावन आदि रहे।