{"_id":"6ad13e526550c313810d938a","slug":"children-showed-their-strength-in-the-block-level-sports-competition-kanpur-news-c-220-1-akb1007-150576-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
Fri, 16 Oct 2026 02:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। कस्बा के भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अंशू त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र की सभी 10 न्याय पंचायत के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आयुष व बालिका वर्ग में रौनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मंगल सिंह ने बाजी मारी। जबकि 100 मीटर दौड़ में गुंजन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रुचि व 100,200 व 400 मीटर दौड़ में सोनम ने सबको पछाड़कर बाजी मारी। बालक वर्ग की 100 मीटर में हर्षित 200 मीटर में दीपेश व 400 मीटर में अंशुल ने पहला स्थान हासिल किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर व प्राथमिक वर्ग में अल्हनीपुर प्राथमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता समापन पर विजेता टीमों को उपहार और मेडल वितरण किए गए। बीईओ अशोक कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में रुचि लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। यहां शिक्षक सुरेंद्र कटियार, जहीर अंसारी, अंजनी कटियार, अजीत सिंह, सोमिल, प्रदीप निरंजन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
बदलाव: