फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children's culprit: Children questioned at rest house of Rasin and Gunta dam, CBI team probed details

बच्चों का गुनाहगार: रसिन व गुंता बांध के रेस्ट हाउस में बच्चों से पूछताछ, सीबीआई की टीम ने ब्योरा खंगाला

Mon, 07 Dec 2020 11:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Dec 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Children's culprit: Children questioned at rest house of Rasin and Gunta dam, CBI team probed details
बच्चों से हुई पूछताछ - फोटो : amar ujala
करीब 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन के खिलाफ और सुबूत जुटाने के लिए सीबीआई की टीम कोशिश में लगी है। बच्चों का यौन शोषण कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर विदेशों में बेचने के आरोपी जेई के जेल जाने के बाद भी सीबीआई टीम खामोश नहीं बैठी है।
विज्ञापन


रविवार को तीन सदस्यीय टीम कुछ और बच्चों को लेकर सिंचाई विभाग के रसिन व गुंता बांध रेस्ट हाउस पहुंची और पूछताछ की। 14 दिसंबर को बांदा की पाक्सो कोर्ट में जेल में बंद जेई रामभवन की पेशी के पहले सीबीआई टीम का होमवर्क अभी भी जारी है। सूत्रों के अनुसार, टीम के तीन सदस्य एक गाड़ी से दो और बच्चों को लेकर सिंचाई विभाग के रसिन बांध के पास बने रेस्ट हाउस पहुंचे और यहां रहने वाले विभागीय कर्मचारियों के बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर बच्चों की पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम जेई रामभवन के पहले कराए गए कार्य क्षेत्र गुंता बांध के डाक बंगले टीम पहुंची और विभागीय कर्मचारियों के अलावा आसपास की बस्ती के लोगों से वार्ता की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम कुछ बच्चों को लेकर आरोपी जेई के एसडीएम कालोनी स्थित आवास भी ले गई थी, जहां बच्चों को स्थान पहचान कराने का प्रयास किया गया। वैसे तो जेई रामभवन के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सीबीआई टीम जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अदालत से रिमांड मिलने पर चार दिन तक सीबीआई की टीम ने जेई रामभवन को तीन बार उसके घर, पुराने घर, कार्यस्थल व कुछ चिह्नित स्थान ले जाकर सुबूतों का मिलान किया था। सूत्रों के अनुसार, छह बच्चों का आमना सामना भी कराया गया था। उसके जेल जाने के बाद भी सीबीआई की टीम सबूतों को पुख्ता करने के लिए काम में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, दो और बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ लेकर टीम चिह्नित स्थल पहुुंची है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व उनके परिजनों से बच्चों की पहचान कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed