फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children of council schools are excited after getting their exam results

Kanpur News: परीक्षाफल पाकर चहके परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Mon, 01 Apr 2024 04:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Children of council schools are excited after getting their exam results
इटावा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाफल का वितरण किया गया। कुछ विद्यालयों में शिक्षक परीक्षाफल तैयार करते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में 1,484 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें एक लाख 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। परिषदीय स्कूलों की परीक्षा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई थी। इसके बाद दो दिनों में काॅपियों का मूल्यांकन कर परीक्षाफल का वितरण किया जाना था। शनिवार को रिपोर्ट कार्ड देकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। अंकपत्र वितरण कार्यक्रम में अभिभावक भी शामिल हुए।
जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कन्या कंपोजिट विद्यालय में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक लाली देवी ने बताया 321 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनमें से 278 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों को अंकपत्र दिए गए। साथ ही प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार स्वरूप टिफिन प्रदान किए गए। सैफई संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम गींजा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मेधावी बच्चाें को बीईओ नवाब वर्मा ने मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। कक्षा पांच की छात्रा मोना को बीईओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी, रजनी वाला,पुष्पा देवी, विमलेश कुमारी रहे। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम करवाया गया। सोमवार से नए सत्र की शुरूआत हो जाएगी। विभाग ने उसकी तैयारियां पूरी कर लीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed